बांका, जुलाई 29 -- बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के बेलहर बस्ती के पास देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर रविवार की रात अज्ञात तेज रफ्तार बाइक के धक्के से बेलहर बस्ती के एक वृद्ध सकलदेव दास(70) की मौत हो गई। जिससे मृतक के घर परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया हैं। घटना के बाद बाइक सवार द्वारा बाइक छोड़कर फरार हो जाने के बाद पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात सुल्तानगंज से देवघर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार बाइक ने अपने घर के पास सड़क किनारे खड़े वृद्ध सकलदेव दास को धक्का मार दिया। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने जख्मी वृद्ध को इलाज के लिए बेलहर अस्पताल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.