मुंगेर, मई 13 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार की देर रात हवेली खड़गपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग के शामपुर के समीप तेज रफ्तार बाइक के धक्के से एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शामपुर निवासी सुबोध सिंह की पत्नी उषा देवी सड़क पार कर रही थी तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उषा देवी को धक्का मार दिया। बाइक के धक्के से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां गंभीर रूप से जख्मी महिला की मौत हो गई। इधर दुर्घटना में उषा देवी की मौत की सूचना पर शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार मृतक के परिजन से दुर्घटना की जानकारी ली महिला को धक्का मारने वाला बाइक को जब्त कर इसके ऑनर की जानकारी लेने में जुट गई है। वहीं शामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ किया। लेक...