बिहारशरीफ, मार्च 8 -- बाइक के धक्के से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाइक के धक्के से घायल हुए वृद्ध की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक कोरमा थाना के अवगिल गांव के 60 साल के रामवरण यादव थे। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया। मौत की खबर गांव में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो - रोकर हाल बेहाल हो गया। कोरमा थाने की पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। परिजनों ने बताया कि घर के समीप ही पिछले शुक्रवार को वृद्ध खड़े थे। तभी कुरौनी गांव का एक युवक तेज रफ्तार बाइक के साथ आया और रामवरण यादव को धक्का मार दिया। हादसे के बाद युवक बाइक छोड़कर भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...