मिर्जापुर, अप्रैल 17 -- लहगंपुर। लालगंज थाना क्षेत्र के कोटा शिव प्रताप सिंह गांव में बुधवार की शाम पैदल सड़क पार करते समय बाइक के धक्के से घायल 65 वर्षीय जवाहरलाल गुप्ता की बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान रात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जवाहर के मौत की जानकारी ग्रामीणों को होने पर मृतक के घर पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतक के बेटे कैलाश नाथ गुप्ता ने तिलांव चौकी की पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच पड़ताल में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.