बिहारशरीफ, मई 5 -- एकंगरसराय थाना क्षेत्र के पिरोजा पुल के पास हुआ हादसा धक्का मारने के बाद पईन में गिर गयी बाइक एकंगरसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एकंगरसराय-हिलसा मार्ग पर पिरोजा पुल के पास सोमवार को बाइक के धक्के से पैदल जा रहे किशोर की मौत हो गयी। धक्का मारने के बाद बाइक पईन में जा गिरी। इससे बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी सोनू कुमार को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर किया गया है। मृतक की पहचान जहानाबाद जिला के धाना डिहरी गांव निवासी मनोज कुमार के 16 वर्षीय पुत्र सागर कुमार के रूप में की गयी है। वर्तमान में वह परिवार के साथ शिवदत्त बिगहा गांव के पास किराये के मकान में रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि वह घर से पढ़ने के लिए एकंगरसराय जा रहा था। तभी हिलसा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.