दुमका, सितम्बर 21 -- बाइक के ठोकर से 65 वर्षीय वृद्धा की हुई मौत जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र के ठाड़ी बारापलासी बाईपास मार्ग पर धरमपुर पुर्णिया के पास शनिवार को बाइक के ठोकर से एक वृद्ध महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक चालक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदडीह गांव का रहने वाला बताया जाता है। मृतक महिला करुमटांड गांव की दुलाड़ मुर्मू उम्र करीब 65 वर्ष जो धर्मपुर से झाड़ु बेचकर अपना घर कुरुमटांड़ लौट रही थी। इसी दौरान बाइक से ठोकर लगने से वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना जामा थाना एवं मुफसिल थाना दुमका को दिया। घटनास्थल दोनों थाना क्षेत्र का बॉडर पड़ता है। लेकिन जामा थाना ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस बाइक चालक को हिरासत में लिया ह...