समस्तीपुर, फरवरी 6 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर स्थित एक दुकान के सामने पुलिस बल को देखकर भाग रहे शराब धंधेबाज को खदेड़ कर पकड़ा है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि धंधेबाज डुमरिया वार्ड 7 निवासी वसंतजीत कुमार है। उसकी बाइक की डिग्गी में अंग्रेजी शराब की बोतलें छुपा रखी थी। जिसकी मात्रा 1.860 लीटर है। इस मामले में सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार के बयान पर स्थानीय थाने में एक प्राथमिक दर्ज हुई है। जिसमें वसंतजीत कुमार को नामजद कर पुलिस ने उक्त बाइक को जब्त किया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...