मधेपुरा, जून 13 -- मधेपुरा। संवाद सूत्र।शहर के एक होटल के सामने से खड़ी बाइक की डिक्की से बदमाशों ने दो लाख रुपए निकाल कर फरार हो गया। बताया गया कि कुमारखंड रहटा निवासी पंचायत सेवक सिंटू कुमार की बाइक का डिक्की तोड़कर दो लाख रुपए निकालकर बदमाश फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने सदर थाना को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे कमांडो टीम ने मामले की जानकारी ली। बताया गया कि पंचायत सेवक बैंक से दो लाख रुपए की निकासी कर एक निजी होटल में गया था। इसी दौरान नकाशपोश बदमाश बाइक से आए खड़ी बाइक का डिक्की तोड़कर दो लाख रुपए निकाल कर फरार हो गया। सदर थाना अध्यक्ष बिमलेंदु कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में आवेदन मिला है। होटल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही हैं। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.