बिहारशरीफ, दिसम्बर 31 -- बाइक की डिक्की तोड़ उचक्कों ने 50 हजार उड़ाये शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के अतिव्यस्त चांदनी चौक पर उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़कर नकद 50 हजार रुपया व जमीन का कागजात उड़ा लिया। इस सम्बंध में पीड़ित आरियरी थाना के विशुनपुर गांव के अर्जुन ठाकुर द्वारा सदर थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि पत्नी के साथ चांदनी चौक स्थित एसबीआई बैंक आये थे। 50 हजार की निकासी कर बाइक की डिक्की में रखे और पत्नी के साथ कुछ कदम दूर जाकर फल खरीदने लगे। वापस लौटे तो डिक्की खुली हुई थी और रुपया व कागजात गायब था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...