दरभंगा, मार्च 26 -- गौड़ाबौराम। किरतपुर प्रखंड के भाजपा नेता बेचन मुखिया की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बेचन मुखिया मंगलवार की रात जमालपुर थाना क्षेत्र के पुनाच चौक से पैदल अपने गांव ढंगा लौट रहे थे कि रास्ते में खैंसा गांव के समीप तेज रफ्तार से जा रही एक बाइक ने बेचन को सामने से ठोकर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए किरतपुर अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच पहुंचने से पूर्व रास्ते में हीं उनकी मौत हो गई। बेचन की मौत की सूचना मिलते ही ढंगा में मातमी सन्नाटा पसर गया है। पत्नी कैली देवी का रो-रोकर बुरा हाल हैं। बेचन के पैतृक निवास पर ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। बेचन के सभी पुत्र परदेश में है। बेचन की पत्नी व बहनों की चीत्कार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.