हाजीपुर, फरवरी 12 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग देसरी थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर में पेट्रोल पंप के पास बाइक का धक्का लगने से एक 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक निशांत कुमार मुरौवतपुर पंचायत के वार्ड संख्या 6 निवासी फुदन चौधरी उर्फ बब्लू चौधरी का 6 वर्षीय पुत्र था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को मुरौवतपुर पेट्रोल पंप के पास जाम कर दिया। जाम को जिला पार्षद मणिन्द्रनाथ सिंह, मुखिया विश्वनाथ चौधरी, शमसेर अली खान के समझाने एवं देसरी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के आश्वासन पर सड़क जाम हटा और शव को पोस्टमार्तम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। उधर घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह महनार से हाजीपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने अपनी दादी के साथ जा रहे निशांत को जोरदार धक्का मार दिया। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.