गिरडीह, फरवरी 24 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के गांडेय-मधुपुर मार्ग स्थित फुलजोरी गांव के समीप शनिवार रात लगभग 9 बजे सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं घायल हो गई। घायल महिला में एक महिला की मौत इलाज के क्रम में शनिवार देर रात में ही सदर अस्पताल गिरिडीह में हो गयी जबकि दूसरी महिला का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। मृतका फुलजोरी गांव निवासी अलाउद्दीन अंसारी की 45 वर्षीय पत्नी कलीमन बीबी है। घायल महिला 25 वर्षीय खलीदा बेगम है। दोनों महिलाएं फुलजोरी गांव की निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं शनिवार शाम नमाज़ पढ़कर वापस घर लौट रही थी। इसी क्रम में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के जेरुआडीह गांव निवासी 26 वर्षीय छोटू अंसारी अपनी बाइक से वापस घर जा रहा था। उसी समय फुलजोरी गांव के पास छोटू अंसारी ने अपनी बाइक से दोनों महिलाओं को टक्कर मा...