मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। रसूलपुर कोरीगांव में बुधवार को बाइक ने दो छात्राओं को जबरदस्त ठोकर मार दी। हादसे में रसूलपुर कोरीगांव निवासी चंद्रशेखर राम की आठ वर्षीया पुत्री अर्पणा कुमारी की मौके पर मौत हो गई। वहीं, रोहित राम की 10 वर्षीया पुत्री नंदनी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दोनों छात्राएं कोचिंग से घर लौट रही थीं। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने नंदनी कुमारी को अस्पताल में भर्ती कराया है। ठोकर मारने के बाद बाइक छोड़कर चालक राहुल कुमार भाग गया। वह भी छात्रा के गांव का बताया जाता है। घटना से आक्रोशित लोगों ने हुसैन चौक जाने वाली सड़क पर टायर जलाकर बवाल काटा। वे लोग बाइक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ महुआ संजीव कुमार, थानेदार सुनील कुमार, अपर थानेदार प्रशांत कुमार सहित पुलिस ...