उरई, अक्टूबर 22 -- जालौन। यूपी 112 पीआरबी बाइक को सामने से आ रहे बाइक के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक होमगार्ड घायल हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल होमगार्ड की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुकरगांव निवासी होमगार्ड मुकेश कुमार की ड्यूटी यूपी 112 पीआरबी बाइक में लगी थी। मंगलवार की दोपहर तीन बजे से रात्रि 10 बजे तक उनकी ड्यूटी नगर में बाइक चालक के रूप में थी। रात्रि करीब आठ बजे वह पीआरबी बाइक से आरक्षी विक्रम सिंह के साथ औरैया रोड पर गश्त करते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहे की ओर आ रहे थे। तभी चौराहे के पास ही बंगरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक के चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पीआरबी चालक मुकेश कुमार घायल हो गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.