आजमगढ़, फरवरी 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास मंगलवार की शाम बाइक की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वे रिश्तेदारी में जा रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बैजुआपुर गांव निवासी 65 वर्षीय रामचंद्र राम मंगलवार शाम अपनी रिश्तेदारी महराजगंज थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर जाने के लिए निकले थे। महराजगंज-बिलरियागंज मार्ग पर महराजगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बाइक सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी महराजगंज ले गई। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रामचंद्र को मृत घोषित कर दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.