काशीपुर, जनवरी 28 -- बाजपुर, संवाददाता। बेरिया दौलत रोड पर बुधवार को एक अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार छात्र को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। ग्राम विजयरंपुरा निवासी सागर हाईस्कूल का छात्र है। बुधवार को वह अपनी साइकिल से प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए इंटर कॉलेज जा रहा था कि बेरिया रोड पर स्थित टाट बाबा मंदिर के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सागर सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल छात्र को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए...