रुद्रपुर, मार्च 2 -- सितारगंज। निर्मलनगर में शनिवार रात एक बाइक चालक ने पैदल चल रहे ग्रामीण को टक्कर मार दी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह पीलीभीत का रहने वाला था। शनिवार देर रात निर्मलनगर में 50 वर्षीय अरविंद बैरागी पुत्र राधाघन बैरागी निवासी न्यूरिया कॉलोनी पीलीभीत, हाल निवासी निर्मलनगर रतनफार्म नंबर एक शक्तिफार्म सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। वहीं घायल अरविंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। परिजनों ने बताया कि अरविंद अपने साले की दुकान के पास थे, वहीं बाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.