बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- थाना क्षेत्र के गांव सौजना रानी निवासी भूतपूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र की बृहस्पतिवार की देर सायं सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। गांव सोजनारानी निवासी रोहित(27 वर्ष) पु़त्र प्रेमराज सिंह सात वर्ष पूर्व सिविल डिफेंस पुलिस फोर्स दिल्ली में तैनाती हुई थी। जिसके बाद 14 अप्रैल को उसकी माता सरोज देवी पूर्व ग्राम प्रधान की अचानक मौत हो गई। जिसमें वह पांच दिनों की छुटटी लेकर आंतिम संसकार में शामिल होने के लिए आया था। इसी दौरान बृहस्पतिवार को सिविल डिफेंस पुलिस फोर्स अधिकारी का फिंगर प्रिंट लगवाने के लिए दिल्ली बुलाया था। सूचना के बाद शाम को वह दिल्ली के लिए निकल गया। बुलन्दशहर से शिकारपुर मार्ग के बीच गांव चित्सोन के समीप तीन बाइकों की आपस में भिड़त हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना...