संभल, फरवरी 21 -- थाना कुढफतेहगढ़ के गांव मुडिया खेड़ा में गुरुवार को पशुओं को चारा लेने जा रही महिला को गांव के ही बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी थी । सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया । परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। महिला ने उपचार को ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया ।उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था । गांव मुडिया खेड़ा की निवासी विमला देवी (50) पत्नी महेश गुरुवार दोपहर करीब एक बजे खेत से पशुओं के लिए घास काटकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी । गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी लाया गया। लगभग छह घंटे के इलाज के बाद हालत में सुधार न होने पर उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे मुरादाबाद ले गए, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव पो...