बरेली, नवम्बर 19 -- नवाबगंज। बाइक की टक्कर से घायल किसान की मंगलवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव के मैकूलाल ने नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग पर स्थित जय गुरुदेव राईस मिल पर अपना धान बेचा था। रविवार को वह राइस मिल से धान का भुगतान लेने के बाद परिसर से बाहर निकल कर सड़क पर पहुंचे कि सामने से तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे गोविंद कुमार की ओर से बाइक चालक के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.