कौशाम्बी, मार्च 19 -- चरवा, हिन्दुस्तान संवाद चरवा थाने के हरदुआ जोत गांव में बुधवार दोपहर बेकाबू बाइक सवार ने घर के बाहर खेल रहे मासूम को टक्कर मार दिया। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हरदुआ जोत गांव निवासी फूलचंद्र सिंह किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर उनका दो वर्षीय नाती शिवशांत सिंह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक बाइक सवार बेकाबू होकर उसे टक्कर मार दिया। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को इलाज के लिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गया। परिजनों ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.