आरा, फरवरी 18 -- आरा, हि.सं.। जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के लौहर गांव के समीप बुधवार की दोपहर दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें मैट्रिक के दो परीक्षार्थी समेत दोनों बाइक पर सवार चार लोग जख्मी हो गये। घायलों में पिता-पुत्री भी शामिल हैं। सभी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में एक बाइक पर सवार बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव निवासी 39 वर्षीय दशरथ प्रसाद उनकी 15 वर्षीया पुत्री सोनी कुमारी और दूसरी बाइक पर सवार नेकनाम टोला गांव निवासी राजकुमार राय का 15 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार एवं सत्येंद्र राय के 16 वर्षीय पुत्र संजय यादव शामिल है। बताया जा रहा है कि दशरथ प्रसाद अपनी बेटी सोनी कुमारी के साथ दवा लाने के लिए सरैया बाजार जा रहे थे। वहीं, संजय यादव और छोटू यादव मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए आ रहे थे। लौहर गांव के समीप दोन...