गोंडा, फरवरी 4 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र में बालेश्वरगंज-दुर्जनपुर-महराजगंज मार्ग पर बुधवार दोपहर को बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार गंगा राम पुत्र रामफेर(60) निवासी सोनबरसा गंभीररूप से घायल हो गए। उसे एंबुलेंस से सीएचसी वजीरगंज लाया गया। हालत नाजुक देख उन्हें मेडिकल कालेज गोंडा रेफर कर दिया गया। आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। प्रभारी थानाध्यक्ष वेदराम यादव ने घायल का इलाज हो रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...