नई दिल्ली, मार्च 17 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रुड़की में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रुड़की के बुग्गवाला थाना क्षेत्र के गांव बंदरजूड़ में शराब के नशे में धुत युवक ने पीट पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि नशे में धुत युवक ने जब पत्नी से बाइक की चाबी मांगी तो पत्नी ने पति की हालात देखते हुए चाबी देने से इंकार कर दिया। गुस्से में आकर युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना शनिवार देर शाम की है। थानाध्यक्ष बुग्गावाला भगवान सिंह महर को मृतक के परिजनों ने बताया कि इरशाद पुत्र सफाकत निवासी ग्राम बंदरजूड़ शराब के नशे में शनिवार देर शाम अपने घर पहुंचा। बाहर जाने के लिए पत्नी से बाइक की चाबी मांगने लगा। इरशाद को नशे की स्थिति में देखकर पत्नी इसराना ने चाबी देने से इन्कार कर दिया। इस बात से नाराज इरशाद ने अपनी पत्नी इसराना की बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.