छपरा, फरवरी 15 -- बाइक की चाबी नहीं मिलने पर किशोर ने लगाई फांसी, मोहल्ले में छाया मातम छपरा, हमारे संवाददाता। प्रभुनाथ नगर में रविवार दोपहर लोग उस समय स्तब्ध रह गये जब एक किशोर ने बाइक की चाबी नहीं मिलने पर घर में ही फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। परिजनों के अनुसार वह सुबह से ही बाइक चलाने की जिद पर अड़ा था। मना किए जाने पर उसने नाराज़ होकर कमरे में खुद को बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने दरवाज़ा तोड़ा तो वह फंदे से लटका मिला।सूचना मिलते ही परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। शव को अंतिम संस्कार के लिए सिवान स्थित पैतृक गांव ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...