फिरोजाबाद, सितम्बर 7 -- शिकोहाबाद में थाना नसीरपुर के हरगनपुर में ससुरालियों ने एक विवाहिता को बाइक की खातिर घर से मारपीट कर निकाल दिया। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रौनक पुत्री बलबीर निवासी ग्राम नगला कांधर गढसान थाना नगला खंगर की शादी 4 मार्च 2022 को अभिषेक पुत्र महेश निवासी हरगनपुर थाना नसीरपुर के साथ हुई थी। विवाहिता के पिता ने विवाह के समय सभी गृहस्थी के सामान के साथ नगदी दी थी। शादी के बाद से ही पति, ससुर महेश चन्द्र, सास वीरावती दहेज में बाइक की मांग करने लगे। जब पीड़िता ने ससुरालियों के समक्ष अतिरिक्त दहेज देने की मना किया तो ससुरालियों ने विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि विवाहिता के साथ मारपीट कर भूखा प्यासा रखने लगे। ससुरालियों के लगातार शोषण के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.