जौनपुर, फरवरी 15 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बड़ेरी बाजार में शुक्रवार को स्कूली वैन और बाइक सवार की टक्कर हो गई। इस हादसे में वैन सवार पांच बच्चे घायल हो गए। बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चों की हालत में सुधार बताया गया। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे मछलीशहर की तरफ से आ रहा बाइक सवार और अल्कापुरी बड़ेरी स्थित आदर्श बाल विद्या मंदिर के वाहन से टक्कर हो गई। वैन बच्चों को लेकर बेलवां की तरफ से स्कूल जा रही थी। बाजार में ही जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार 18 वर्षीय राहुल पाल निवासी बेलवार थाना सुजानगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूल वैन में सवार यूकेजी के छात्र सात वर्षीय रूपेश प्रजापति, छह वर्षीय रुद्र प्रजापति, 15 वर्षीय मुस्कान, कक्षा एक के अर्पित यादव, अर्जुन यादव को भ...