गुमला, फरवरी 26 -- गुमला। गुमला-रांची नेशनल हाईवे पर स्थित खोरा पतरा टोली के पास बुधवार सुबह बाइक और स्कूटी की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बाइक सवार मून्ना उरांव (28) निवासी खोरा भकुवा टोली और स्कूटी सवार प्रेम जायसवाल (45), निवासी पालकोट रोड शामिल हैं। हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मुन्ना उरांव करमडीपा से अपने गांव लौट रहा था,जबकि प्रेम जायसवाल किसी काम से खोरा जा रहा था। इसी दौरान खोरा पतरा टोली के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.