गिरडीह, अक्टूबर 10 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित गांडेय थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी मोड़ के पास गुरुवार सुबह टेम्पो और बाइक की टक्कर होने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के मंडरडीह गांव निवासी 65 वर्षीय रज्जाक मियां के रुप में की गई है। घायलों में मृतक की पत्नी 60 वर्षीय जोगरा बीबी, बेली बीबी दोनों मंडरडीह निवासी हैं। इसके अलावा गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चमरखो निवासी 22 वर्षीय लक्ष्मण टुडु और 20 वर्षीय विकास टुडू भी घायलों में शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए गांडेय सीएचसी पहुंचाया। गांडेय सीएचसी में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.