सीतामढ़ी, अप्रैल 17 -- चोरौत। चोरौत-भीट्ठामोड़ एनएच 227 सी पथ में डुबरबन्ना चौक के पास बाईक-ऑटो की आमने सामने हुई टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गया। घायल बाइक सवार 2 लोगों को पीएचसी के एंबुलेंस से पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया है। वही घायल ऑटो चालक व उसमें सवार सवारी सहित 4 लोगों का उपचार स्थानीय स्तर पर नीजी चिकित्सक के यहां कराया जा रहा है। पीएचसी में इलाजरत की पहचान पुपरी गांव के सुकन मुखिया के 37 वर्षीय पुत्र सुरेश मुखिया तथा परिगमा पंचायत के योगिया गांव के पुरन मुखिया के 27 वर्षीय पुत्र मुनेश्वर मुखिया के रुप में की गयी है। पीएचसी चिकित्सक डॉ उमेश कुमार ने बताया कि घायल दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया है तथा बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.