अररिया, मार्च 14 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ककुड़वा बस्ती कब्रिस्तान के समीप सामने से आ रहे राहगीर को बचाने के दौरान बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिरने से बाइक सवार एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जख्मी के शरीर में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास रेफर कर दिया। जख्मी व्यक्ति अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के बेलवा निवासी शेख अब्दुल सुभान बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.