फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 19 -- कायमगंज, संवाददाता। बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर है। क्षेत्र के गांव अब्दुल रहमानपुर निवासी पिंटू बाइक से कायमगंज बाजार आ रहा था। रास्ते मे जब वह गांव जौरा के पास पहुंचा तो सामने से बाइक पर आ रहे कम्पिल क्षेत्र के गांव अकराबाद निवासी बच्चन और वृद्ध रामशरण की आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर होते ही तीनों दूर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगो ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद पिंटू और रामशरण को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.