हाथरस, दिसम्बर 1 -- हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जलेसर रोड नगला खान के निकट देर रात को दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद घायल तीनों युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर घायलों के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। जलेसर रोड पर नगला खान गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो किशोर और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बाइक पर सवार घायलों में चंदपा थाना क्षेत्र के पैकवाड़ा गांव निवासी 15 वर्षीय शेखर पुत्र महेश, 15 वर्षीय सौरभ पुत्र अशोक के शामिल हैं। ये दोनों अपने खेतों से बाइक पर गांव लौट रहे थे। दूसरी बाइक पर सहपऊ थाना क्षेत्र के महरारा गांव निवासी 19 वर्षीय सुनील पुत्र गिर्राज सवार था, जो एक शादी समारोह से अपने गांव वापस जा रहा था। नगला खान के निकट जलेसर रोड प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.