हापुड़, फरवरी 4 -- धौलाना। थाना क्षेत्र स्थित एक कंपनी के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। पुलिस के अनुसार कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी अरमान पुत्र उस्मान और उसका फुफेरा भाई उवेश निवासी गांव रोहदा थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर बाइक से धौलाना जा रहे थे। जब वे नायका कंपनी के पास पहुंचे तो उनकी बाइक में सामने से तेज गति से आई बाइक से टक्कर हो गई। इससे दोनों युवक सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उवेश ठाकुर की मौत हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.