संभल, फरवरी 21 -- हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की बाइक शुक्रवार सुबह असमोली थाना क्षेत्र के सैंधरी अड्डे के पास सामने से बाइक पर आ रहे मजदूरों की बाइक से भिड़ गई। हादसे में एक छात्र और एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया और घायलों को अस्पताल भिजवाया है। जहां से पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर भेज दिया। तीनों का मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार गया है। असमोली थाना क्षेत्र के गांव खेमपुर निवासी 16 वर्षीय दीपक पाल पुत्र स्व. कमल सिंह अपने दो साथियों अभय शर्मा और विशाल पासी के साथ शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा देने के लिए घर से निकला था। तीनों छात्र चौधरी निहाल सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.