मुरादाबाद, फरवरी 19 -- दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर के पास बुधवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार गांव नियामतपुर इकरोटिया निवासी वेटर की मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार विशाल नाम का युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव नियामतपुर इकरोटिया निवासी बबलू (30) खेतीबाड़ी के साथ ही दलपतपुर स्थित होटल पर वेटर का काम करता था। परिवार में पत्नी पायल, बेटी राखी और बेटा नितिन हैं। बताया कि बुधवार रात बबलू दलपतपुर मार्केट से सामने से बाइक पर जा रहा था। उसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से बबलू की बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार वेटर बबलू और दूसरी बाइक पर सवार उसी के गांव का रहने वाला विशाल(25) नाम का युवक गंभीर रूप स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.