फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 15 -- फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद से जहानगंज जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार शाम दो बाइको की भिड़ंत हो गई l जिसमें दोनों पर सवार एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए l नगला महानंद निवासी शिवकुमार उर्फ बबलू अपनी मोटरसाइकिल से मोहम्मदाबाद से अपने घर वापस जा रहे थे l जैसे ही वह अरसानी मोड पर पहुंचे तभी सामने से आ रहे मौधा निवासी कन्हैया जो अपनी बहन को दवा दिलाने मोहम्मदाबाद जा रहा था , की मोटरसाइकिल से ओवरटेक करने के चक्कर में आपस में भिड़ गई l दोनों मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़ी l जिससे शिवकुमार ,कन्हैया एवं कन्हैया की बहन को चोटे आई हैं l सूचना पर थाना पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भेजा lजहां घायलो का उपचार चल रहा है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.