नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- नई दिल्ली, का.सं.। खजूरी खास फ्लाईओवर पर रविवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गलत दिशा में जा रहा एक बाइक सवार दूसरी बाइक से टकरा गया। हादसा रात करीब 11:45 बजे हुआ। सूचना के बाद पुलिस ने घायल 17 वर्षीय अरमान और 24 वर्षीय हरीश को अस्पताल पहुंचाया। अरमान की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और गंभीर दुर्घटना की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.