हमीरपुर, फरवरी 16 -- हमीरपुर। बिवांर कस्बे के निकट दो बाइकों की टक्कर में हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई। छात्र परीक्षा केंद्र देखने के बाद अपने साथी के साथ वापस लौट रहा था। साथी बीच रास्ते लघुशंका करने लगा, तभी सामने से आई बाइक ने खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य किशोर भी घायल हुए हैं। इस घटना से मृतक छात्र के परिवार में कोहराम मच गया। थाना बिवांर के इमिलिया गांव निवासी ब्रजेश का 15 वर्षीय पुत्र हृदेश हाईस्कूल का छात्र है। उमरी गांव के कॉलेज में उसका सेंटर गया हुआ था। दो दिन बाद परीक्षा शुरू होने वाली है। हृदेश अपने साथी शिवम के साथ सोमवार सुबह परीक्षा केंद्र में सीटिंग प्लान देखने गया था। दिन के एक बजे के आसपास दोनों वापस लौट रहे थे। तभी बीच रास्ते शिवम को लघुशंका महसूस हुई तो बाइक रोककर सड़क किनारे चला गया। इसी बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.