कुशीनगर, मार्च 24 -- नेबुआ नौरंगिया, हिन्दुस्तान संवाद। नेबुआ नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर कलवारीपट्टी के समीप रविवार शाम 6 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार बहनोई की मौके पर मौत हो गई तथा साला समेत दो लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बहोरा रामनगर के टोला बहोरा छपरा निवासी रविंद्र उम्र 38 वर्ष पुत्र शिवबालक थाना क्षेत्र के डिबनी निवासी साला गोविंद उम्र 18 वर्ष के साथ बाइक से कप्तानगंज से घर लौट रहे थे। अभी वह कलवारी पट्टी के पश्चिम पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गोईती बुजुर्ग निवासी जसविन्द्र की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बहनोई रविन्द्र की मौके पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.