मिर्जापुर, सितम्बर 13 -- मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के तिसुहीं गांव के पास शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। झारखंड के रांची के पड़रिया गांव के 30 वर्षीय अश्वनी राज बीएसएनएल कंपनी में कार्य करते थे। वह अपने साथी कर्मी बिहार के पुड़वरिया गांव निवासी 23 वर्षीय सौरभ के साथ मिर्जापुर किराए के मकान में रहते थे। शुक्रवार की दोपहर अश्वनी अपने साथी सौरभ के साथ कंपनी के सर्वे कार्य के लिए बाइक से मड़िहान जा रहे थे। जैसे ही तिसुहीं गांव के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अश्वनी सौरभ और दूसरी बाइक पर सवा...