श्रावस्ती, सितम्बर 21 -- रतनापुर, संवाददाता। दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार लहुलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया जहां से उसे मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। मल्हीपुर क्षेत्र के जमुनहा बाजार निवासी जमुना प्रसाद (60) पुत्र बेचन शनिवार को बाइक से किसी काम से बहराइच की ओर जा रहे थे। वहीं बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र स्थित जुमई पुरवा गांव निवासी अब्दुल कादिर (22) पुत्र मेराज बाइक से बहराइच की ओर से मल्हीपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान सोनवा थाना क्षेत्र के बहराइच मल्हीपुर मार्ग पर रमवापुर मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में दोनों वृद्ध समेत दोनों लोग लहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.