जौनपुर, अप्रैल 18 -- जफराबाद। क्षेत्र के चकताली गांव के यादव बस्ती के पास गुरुवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी।बाइकों की टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गये। घायलों में कजगाव नगर पंचायत के सभासद के 33 वर्षीय पुत्र की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। चार अन्य घायलों में से तीन को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। कजगाव नगर पंचायत वार्ड संख्या पांच राजेपुर वार्ड की सभासद सरोज देवी पत्नी राजकुमार के पुत्र अभिषेक जायसवाल अपने दुकान ओर काम करने वाले मोहम्मद कैफ 25 वर्ष के साथ गुरुवार की रात 9:30 बजे शहर की तरफ से घर लौट रहे थे।ऊक्त गांव के पास बताया जा रहा है कि कजगाव नगर पंचायत के ही पुरानी बाजार निवासी तीन युवक पल्सर बाइक से शहर की तरफ जा रहे थे।ऊक्त स्थान पर दोनो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.