लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- पलिया-दुधवा रोड पर सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में वनकर्मी समेत दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। पलिया कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी 35 वर्षीय भरत सिंह दुधवा मुख्यालय में काम करते हैं। सोमवार दोपहर को वह दुधवा मुख्यालय से ड्यूटी कर वापस पलिया आ रहे थे। बताया जाता है पलिया-दुधवा रोड पर बंशीनगर गांव के पास एक रिसॉर्ट के सामने उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। जिसमें दूसरी बाइक पर सवार बिजली विभाग का कर्मचारी 35 वर्षीय सिकंदर अली निवासी रंगरेजन द्वितीय व 32 वर्षीय रिंकू निवासी दुधवा मुख्यालय घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर भरत सिंह व सिकंदर अली को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.