मैनपुरी, फरवरी 16 -- दो दिन में दो बाइकें चुराने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपने अपराध का इकबाल कर लिया। उसकी निशानदेही पर दोनों बाइकें भी बरामद की गई हैं। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी मिले हैं। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि 14 फरवरी को बेवर कुसमरा मार्ग पर स्थित एक मैरिज होम से बाइक चोरी हुई थी। जिसका अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे पहले 13 फरवरी को एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम औंग चौराहे से भी एक बाइक चोरी हुई थी। बाइक चुराते हुए हिस्ट्रीशीटर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर मोहन यादव पुत्र कुंवरपाल निवासी नगला जसी थाना किशनी को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.