बुलंदशहर, मई 30 -- कोतवाली देहात की यमुनापुरम कॉलोनी में बाइकर्स ने बच्चे को दवा दिलाने जाती महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। घटना को लेकर लोगों में रोष व्याप्त हो गया। देहात पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली देहात के मुहल्ला यमुनापुरम निवासी नीतू पत्नी पुरूषोतम ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब दस बजे अपने बीमार बच्चे को चिकित्सक के पास लेकर जा रही थी। वह कालोनी में सड़क किनारे खड़े होकर ई-रिक्शा का इंतजार कर रही थी। आरोप है कि उसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उनके गले से सोने की चेन लूटकर भाग गए। बाइक सवार दोनों बदमाश हेलमेट पहने थे। पीड़िता महिला के शोर मचाने पर मौके पर लोग एकत्र हो गए, किंतु बदमाशों को पकड़ा नहीं जा सका। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.