किशनगंज, मार्च 17 -- पोठिया, निज संवाददाता। शनिवार को पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनगंज ठाकुरगंज सड़क स्थित छतरगाछ फुलबाड़ी के निकट बाइक और जुगाड़ गाड़ी से सीधी टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। नाजुक स्थिति में युवक को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के सोनापुर निवासी रविंद्र नाथ ठाकुर (37) पिता किशोर ठाकुर के रूप में हुई हैं। दरअसल यह सड़क हादसा शनिवार दोपहर को उस समय हुई, जब तेज रफ्तार बाइक चालक किशनगंज की ओर से ठाकुरगंज की ओर जा रहा था। इसी क्रम में बांस लोड जुगाड़ गाड़ी से फुलबाड़ी के निकट मोड़ पर टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया की टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक चालक युवक बीच सड़क पर ही अचेत होकर गिर गया। जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.