सिद्धार्थ, फरवरी 10 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले में आज भी कई स्थान ऐसे हैं जहां बांस-बल्ली के सहारे बिजली की सप्लाई दी जा रही है यह कभी भी खतरनाक साबित हो सकता है। लंबी दूरी तक बांस के सहारे खींचे गए केबल लटके हुए हैं इससे भी कटा होने पर खतरा हो सकता है। बिजली विभाग व जनप्रतिनिधि चाहे जो दावा करें लेकिन जिले में विद्युत व्यवस्था का हाल कई स्थानों पर बेहतर नहीं है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर आज भी बिजली विभाग बांस-बल्ली के सहारे उपभोक्ताओं को कनेक्शन दे रहा है। कम गहराई में गड़े बांस-बल्ली झूला करते हैं। कई स्थानों पर केबल की लोड की वजह से झुक भी गए हैं। तेज हवा या बारिश होने पर उनके गिरने की संभावना बनी रहती है। बारिश के दिनों में गिरने पर जलभराव में करंट उतर सकता है जो राहगीरों के लिए जान लेवा साबित हो सकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.