हरदोई, फरवरी 20 -- हरदोई, संवाददाता। शहर से जुड़े कई मोहल्लों में अब तक बिजली की केबल व्यवस्थित तरीके से नहीं पहुंच पाई है। हालात यह हैं कि कई जगह बांस और बल्लियों के सहारे तार खींचकर घरों तक बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे आए दिन फाल्ट की समस्या बनी रहती है। बरसात के मौसम में करंट फैलने व तार टूटने जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या से करीब 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम के पीछे अकोहरा पुरवा, आजाद नगर, सुभाष नगर, कन्हई पुरवा, आशा नगर, प्रेम नगर और सीडीओ बंगला के पीछे सहित आधा दर्जन से अधिक इलाकों में बिजली लाइनें अब भी अस्थायी सहारों पर टिकी हैं। कई स्थानों पर तार नीचे लटक रहे हैं। इससे राहगीरों और बच्चों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा या हल्की बारिश में लाइनें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.