चंदौली, फरवरी 21 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड नियामताबाद के मढ़िया गांव में बिजली विभाग की अनदेखी के कारण वहां तार और खंभों की समस्या काफी जटिल और दयनीय है। विभाग की ओर से गांव में बिजली के लिए मुकम्मल इंतजाम नही किये जाने के कारण ग्रामीण जगह जगह बांस बल्लियों के सहारे ही तार दौड़ाकर अपने घर में उजाला कर रहे है। विभाग के जिम्मेदार ग्रामीणों को कनेक्शन तो दे दिया परन्तु आज तक पक्के बिजली के पोल नहीं लगाए। जिससे ग्रामीण निजी खर्च से दो सौ से पांच सौ मीटर हरे हरे बांस के सहारे केबिल तार खींचकर अपने घरों तक ले जा रहें हैं। जिसके कारण उक्त मार्ग पर हमेशा हादसे का भय बना रहता है। ग्रामीण दूधनाथ का कहना है कि मढ़िया गांव का क्षेत्रफल काफी बड़ा है। यह गांव कई मजरों में बटा है। मढ़िया गांव के प्रमुख मार्ग को छोड़कर गांव में गलियों से होकर ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.